कांग्रेस नेता राहुल गांधी के एक इंटरव्यू पर मध्यप्रदेश में सियासत शुरू हो गई है। चीन के मुद्दे पर बोल रहे राहुल गांधी को शिवराज ने एक असफल प्रोजेक्ट कहा है। उन्होंने कहा कि राहुल को सफल बनाने की कई कोशिशें हो चुकी हैं। एक बार फिर कोशिश की जा रही है। इसके जबाव में कांग्रेस के पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने भाजपा को उपचुनाव रद्द होने पर घेरा है। जीतू का कहना है कि चुनाव टालना सिर्फ कांग्रेस की जीत को रोकने का प्रयास है। लोग भाजपा को पंसद नहीं कर रहे हैं। इसी डर से केंद्र के इशारे पर चुनाव टाले गए हैं।
शिवराज के ट्वीट करने के 13 मिनट बाद जीतू पटवारी ने भाजपा पर यह पलटवार किया है। इधर, कांग्रेस का कहना कि विपक्ष की जिम्मेदारी देश हित में सरकार को सुझाव देना होता है।
कांग्रेस ने लिखा है-
विपक्ष की जिम्मेदारी होती है देश हित के लिए सरकार को सुझाव देना। राहुल गांधी आज विपक्ष के प्रमुख नेता है, वह केंद्र की भाजपा सरकार को चीनी घुसपैठ से निपटने के लिए सुझाव दे रहे हैं। इन सुझावों को केंद्र की भाजपा को मानना चाहिए।